हमारे बारे में

Pakka Skills एक स्किलिंग इंस्टिट्यूट है, जो सतत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक समावेशी और भविष्य-तैयार कार्यबल तैयार करने के लिए समर्पित है।

सस्टेनेबिलिटी, नवाचार और इंडस्ट्री-संबंधित कौशल पर ध्यान देकर, हम वह टैलेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं जिसकी जरूरत स्किल गैप को कम करने और सतत प्रक्रियाओं व समाधानों की ओर बदलाव को तेज करने के लिए है।

Pakka Skills अयोध्या, उत्तर प्रदेश में स्थित है और Pakka Foundation - Pakka Limited की गैर-लाभकारी CSR इकाई - की एक पहल है।

सतत भविष्य के लिए स्किलिंग।

विकास के चरण

हमारे मूल्य

हमारी सस्टेनेबिलिटी और शिक्षा में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता उन मूल्यों से आती है जिन पर हम चलते हैं।

पृथ्वी प्रेम

हमारे हर कदम का आधार है — माँ धरती के प्रति हमारा प्रेम।

विश्वास

हम स्पष्टता और ईमानदारी से विश्वास बनाते हैं।

साहस

हम खुलकर अपनी बात रखते हैं और स्वतंत्रता व ज़िम्मेदारी की दिशा में काम करते हैं।

उत्कृष्टता

हम लगातार सीखते हैं और अपनी क्षमता को मजबूत करते हैं।

विविधता

अंतर ही हमारी सुंदरता है, हम विविधता को अपनाते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं।

हमारा मिशन

सतत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक समावेशी और कुशल तकनीशियन तैयार करना।

हमारा विज़न

एक ऐसी दुनिया जहाँ सस्टेनेबिलिटी ही सामान्य हो।

हम कैसे काम करते हैं

हम उद्योग के साथ मिलकर कार्य करते हैं, प्रैक्टिकल (हाथ से सीखने वाली) ट्रेनिंग देते हैं, पर्यावरण का ध्यान रखते हैं, नई-नई चीजें सीखाते हैं।

हम अपने प्रोग्राम्स को इंडस्ट्री लीडर्स के साथ मिलकर डिज़ाइन करते हैं, ताकि सिखाया गया हर कौशल प्रासंगिक हो और उसकी मांग हो।

हमारा करिकुलम सतत मैन्युफैक्चरिंग में हो रहे नवीनतम नवाचारों को शामिल करता है, जिससे हमारे लर्नर्स को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी विशेषज्ञता मिलती है।

करके सीखना हमारी कार्यप्रणाली का मूल है।

हम प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, लाइव वर्कशॉप्स, एक्सपोज़र विज़िट्स और इंटर्नशिप्स को अपने प्रोग्राम्स में शामिल करते हैं, जिससे छात्र सतत मैन्युफैक्चरिंग के वास्तविक उपयोगों से सीधे जुड़ पाते हैं।

यह प्रैक्टिकल अनुभव आत्मविश्वास बढ़ाता है और पहले दिन से ही उन्हें जॉब-रेडी बनाता है।

समुदाय में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति होती है।

हमारे प्रोग्राम्स वंचित युवाओं और दूर-दराज़ के समुदायों को ट्रेनिंग, एक्सपोज़र और सतत रोज़गार के अवसरों तक पहुँच प्रदान करते हैं।

स्थानीय ज़रूरतों के अनुरूप काम करके, हम जमीनी स्तर से आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं।

हम सिर्फ तकनीकी कौशल ही नहीं सिखाते, बल्कि संतुलित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करते हैं।

हमारे प्रोग्राम्स में टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ-साथ लाइफ स्किल्स, लीडरशिप और एंटरप्रेन्योरशिप पर भी ज़ोर दिया जाता है। यह संतुलित दृष्टिकोण हमारे लर्नर्स को इंडस्ट्री में लीडरशिप भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।

हमारी सोच ग्लोबल है, और हम ऐसे प्रोग्राम्स बनाते हैं जो स्थानीय टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ते हैं।

ग्लोबल कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट्स के साथ साझेदारी के ज़रिए, हम एक ऐसा लर्निंग इकोसिस्टम बनाते हैं जो छात्रों को स्थानीय और वैश्विक — दोनों स्तरों पर अवसरों के लिए तैयार करता है।

सतत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री तेज़ी से बदल रही है — और हम भी। हम अपने करिकुलम को इंडस्ट्री में हो रहे नवीनतम ट्रेंड्स और प्रगति के अनुरूप लगातार अपडेट करते हैं।

निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देकर, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे लर्नर्स अपने करियर में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार रहें।

हमारा प्रभाव

4,000

2004 में शुरुआत से अब तक प्रशिक्षित छात्र

90%

से अधिक प्लेसमेंट दर

25%

इंडस्ट्री औसत से अधिक सैलरी

हमारे सार्थी

नॉलेज सहयोगी

भारत और भारत के बाहर के प्रमुख शैक्षणिक और रिसर्च संस्थानों से जुड़े हमारे नॉलेज पार्टनर्स हमें ऐसी शिक्षण पद्धति विकसित करने में मदद करते हैं, जो वैज्ञानिक उत्कृष्टता और वैश्विक बेस्ट प्रैक्टिसेस पर आधारित हो।

कार्यनीतिक सहयोगी

इंडस्ट्री से जुड़े हमारे स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स ट्रेनिंग फैसिलिटीज़ को बेहतर बनाने, आधुनिक करिकुलम सह-निर्मित करने, वंचित पृष्ठभूमि के युवाओं के प्रशिक्षण को सपोर्ट करने और मल्टी-डिसिप्लिनरी लर्निंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन में सहयोग करते हैं।

नियुक्ति सहयोगी

सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े हमारे रिक्रूटिंग पार्टनर्स इंटर्नशिप, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और फुल-टाइम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं, साथ ही समय के साथ स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट के ज़रिए साझेदारी को और गहरा करते हैं।

हमारी टीम

बोर्ड सदस्य

एना के वारिंगटन

मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया - Forum for the Future

बसंत खेतान

मैनेजिंग डायरेक्टर - Wires & Fabriks

जयंत कृष्णा

सीनियर फेलो - Center for Strategic & International Studies

मंजुला झुनझुनवाला

संस्थापक - Jingle Bell Nursery School Society

मैकआर्थर कृष्णा

सेक्रेटरी - Pakka Foundation

वेद कृष्णा

ग्रुप लीड - Pakka

डॉ. विश्वजीत कुमार

संस्थापक - Community Empowerment Lab

सलाहकार समिति

दीपाली रैना

संस्थापक - Potli Productions

डॉ. गुलशन जावा

एसोसिएट प्रोफेसर — SLIET, पंजाब

प्रवीण श्रीवास्तव

संस्थापक एवं CTO — TPW Industries

सुशील अग्रवाल

रीजनल डायरेक्टर - MSDE

विक्रम माकिन

इंडस्ट्री रिलायबिलिटी एक्सपर्ट

टीम

अभिषेक राज सिंह

मैकेनिकल ट्रेड

अमर जीत यादव

इलेक्ट्रिकल ट्रेड

दीपक कुमार पाण्डेय

इलेक्ट्रिकल ट्रेड

जितेन्द्र कुमार

मैकेनिकल ट्रेड

लाल बहादुर निषाद

एडमिन

पूनम देवी

पल्प एंड पेपर ट्रेड

राज कुमार मिश्रा

इलेक्ट्रिकल ट्रेड

राजेश कुमार

मैकेनिकल ट्रेड

रमेश वी कोटी

ऑपरेशंस

सरिता उपाध्याय

फाउंडेशन स्ट्रैटेजी

शंकर्षण शुक्ला

इनोवेशन एंड एक्सीलेंस

शांति भूषण सिंह

कम्युनिटी एंगेजमेंट

सुनील कुमार

आईटी

सुरेश कुमार भार्गव

ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड

योगेंद्र कुमार

फिटर ट्रेड

हमारी भविष्य की प्राथमिकताएँ

स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और सतत मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करने के इस मिशन में हमारे साथ जुड़ें।

ट्रेनिंग की ग्लोबल पहुँच बढ़ाना

स्थानीय युवाओं के लिए अत्याधुनिक और वैश्विक रूप से प्रासंगिक प्रोग्राम्स

इंडस्ट्री पार्टनरशिप को मजबूत करना

बेस्ट प्रैक्टिसेस, टेक्नोलॉजी और ग्रीन करियर के अवसरों का एक्सपोज़र

स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना

एडवांस्ड लैब्स, इको-कॉन्शस कैंपस, और मल्टीडिसिप्लिनरी लर्निंग

कम्युनिटी आउटरीच और जॉब क्रिएशन को स्केल करना

जॉब-रेडीनेस और वंचित समुदायों में आर्थिक विकास

नवाचार के ज़रिए सस्टेनेबिलिटी को आगे बढ़ाना

सतत मैन्युफैक्चरिंग में रिसर्च और इनोवेशन का नेतृत्व

ग्लोबल सपोर्ट नेटवर्क बनाना

मजबूत एलुमनाई नेटवर्क और ग्लोबल मेंटरशिप इकोसिस्टम